आज गूगल बाबा चौदह साल के हो गये

अपनी स्थापना के बाद ही गूगल ने इंटरनेट की दुनिया को बदल कर रख दिया। आज यह सर्वाधिक इस्तेमाल होने वाला सर्च इंजन है। कंपनी ने अपार सफलताएं अर्जित करते हुए अपने 14 साल पूरे कर लिये है।
27 सितंबर को गूगल कंपनी अपने स्थापना दिवस के रूप में मनाती है। जबकि सन 2005 तक कंपनी ने 7 सितंबर को अपने जन्म दिन के रूप में मनाया। लेकिन तारीख को सुविधा के अनुसार आगे बढ़ा दिया गया।
इसकी स्थापना 1998 में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के दो छात्रों लेरी पेज और सेरजी ब्रिन ने मिलकर की थी जो कि आज बेहद कामयाब है।












Click it and Unblock the Notifications