अन्‍ना के पास 2 करोड़ का चेक लेकर गये थे केजरीवाल

Anna Hazare
नई दिल्‍ली। इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के आंदोलन में अन्‍ना हजारे के सबसे करीबी सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल ने उनसे अलग होने से करीब 2 महीने पहले अन्‍ना से मिलने 2 करोड़ रुपए का चेक लेकर गये थे, जिसे गांधीवादी नेता ने लेने से इंकार कर दिया था।

इस बात का खुलासा इंडियन एक्‍सप्रेस अखबार ने अपनी एक खबर में किया है। अखबार ने आईएसी के एक सदस्‍य के हवाले से लिखा है कि यह इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन (आईएसी) का वो पैसा था, जो केजरीवाल के एनजीओ पीसीआरएफ के अकाउंट में जमा था। यह पैसा देने के लिये केजरीवाल दिल्‍ली से रालेगण सिद्धी तक गये थे।

केजरीवाल ने अन्‍ना से बिनती की क‍ि वो 2 करोड़ के चेक को स्‍वीकार कर लें, लेकिन अन्‍ना ने साफ इंकार कर दिया। समिति के पूर्व सदस्‍य दिनेश वाघेला ने इस बात की पुष्टि भी की है। आईएसी के बचे हुए पैसे का मुद्दा 20 सितंबर को दिल्‍ली के महाराष्‍ट्र सदन में हुई एक बैठक में उठाया गया।

खास बात यह है कि पीसीआरएफ के खाते में जमा आईएसी के धन का हिसाब देना भी फिलहाल कठिन है, क्‍योंकि 2011 अप्रैल में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद से आईएसी के खाते में लोगों ने जमकर पैसा डोनेट किया। 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2011 तक यह पैसा करीब 2.94 करोड़ हो गया था। आईएसी के मुताबिक उन 6 महीनों में आईएसी ने करीब 1.57 करोड़ खर्च किये थे। उसके बाद से फिलहाल आईएसी ने अपने खर्च को सार्वजनिक नहीं किया है।

खैर केजरीवाल ने अगर यह पैसा अन्‍ना को देने के प्रयास किये तो एक ईमानदार कार्यकर्ता होने के नाते उन्‍होंने बिलकुल सही किया। चूंकि अब टीम अन्‍ना बिखर चुकी है और पैसा केजरीवाल के एनजीओ के खाते में ही जमा है, लिहाजा यह सवाल लाज़मी है कि यह पैसा किसके खाते में जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+