कश्मीर से बर्मिंघम तक सड़क बनाने की योजना

सरकार ने जम्मू-कश्मीर के मीरपुर से बर्मिंघम तक के बस रूट की लंबाई भी आंक ली है, जो करीब 4000 मील होगी। भारत से बर्मिंघम तक जाने में कुल 12 दिन लगेंगे और यह विश्व का सबसे बड़ा बस रूट होगा।
यूके सरकार ने बर्मिंघम ही क्यों चुना, लंदन क्यों नहीं। इसकी भी वजह है। वो यह कि बर्मिंघम में अप्रवासी कश्मीरियों की तादाद विश्व में सबसे ज्यादा यहीं है। डायरेक्ट बस सेवा अगर चालू होती है तो इसमें एक व्यक्ति के टिकट की कीमत 130 पाउंड होगी।
लंदन के अखबार डेली मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 12 दिन की इस यात्रा के आगे सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा की होगी, क्योंकि इस रूट पर जाने वाली बस कश्मीर से निकलने के बाद सबसे पहले पाकिस्तान के क्वेटा से गुजरेगी। इस बस का यहा एक स्टॉप भी होगा, लेकिन खतरे की बात यह है कि पास में ही अफगानिस्तान बॉर्डर है जहां तालिबानियों का सिक्का चलता है। उसके बाद ईरान समेत कई देशों से होते हुए यह बस यूके पहुंचेगी। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि इस बस की यात्रा विश्व की सबसे रोमांचक बस यात्रा होगी।












Click it and Unblock the Notifications