मैं जबतक जिंदा रहूंगी शेरनी की तरह रहूंगी: ममता

Mamata Banerjee
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। केंद्र के यूपीए सरकार में तृणमूल कांग्रेस के 6 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को उनके आवास पर जाकर इस्‍तीफा सौंप दिया। इसके बाद सभी मंत्री राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी के से मिलने गये और उन्‍हें समर्थन वापसी का पत्र सौंप दिया। इसके साथ ही साथ सरकार से ममता बनर्जी आधिकारिक रूप से अलग हो गईं। मगर ध्‍यान देने वाली बात यह है कि जिस वक्‍त ममता के मंत्री राष्‍ट्रपति से मुलाकात कर रहे थे उसी वक्‍त पश्चिम बंगाल में ममता एक कार्यक्रम में आई हुईं थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि ''मैं किसी से नहीं डरती और जबतक जिंदा रहूंगी शेरनी की तरह रहूंगी''।

उल्‍लेखनीय है कि टीएमसी के 6 मंत्री आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस्‍तीफा सौंप दिया। जिन मंत्रियों ने इस्‍तीफा सौंपा है उनमें रेल मंत्री मुकुल रॉय, शहरी विकास राज्य मंत्री सौगत रॉय, पर्यटन राज्य मंत्री सुल्तान अहमद, स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुदीप बंधोपाध्याय, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री शिशिर कुमार अधिकारी, सूचना प्रसारण राज्य मंत्री चौधरी मोहन जटुआ शामिल हैं। उसके बाद सभी मंत्री समर्थन वापसी की चिट्ठी सौंपने के लिये राष्‍ट्रपति भवन रवाना हो गये।

इस्‍तीफे के बाद मीडिया से बातचीत के दौराम मुकल रॉय ने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों के साथ हैं। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी खुदरा व्यापार के क्षेत्र में एफडीआई के खिलाफ देशव्यापी विरोध शुरू करेगी। मुकुल रॉय ने कहा कि हमारी पार्टी डीजल के दामों में वृद्धि, रियायती सिलेंडरों की संख्या घटाए जाने तथा खुदरा व्यापार के क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने के फैसले के खिलाफ है। पार्टी ने इसका विरोध करने का फैसला किया है। सरकार का यह फैसला जनविरोधी है और हम इसका समर्थन नहीं कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+