बैंगलोर समेत पूरे भारत में विपक्ष का बंद आज, असर शुरू

कई स्कूलों और आईटी ऑफिस में सुरक्षा के मद्दे नजर अवकाश कर दिया गया है। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये है। बैंगलोर में आज सुबह यातायात की दिक्कत के कारण समाचार पत्र घरों में नहीं पहुंचे है।
तो वहीं यूपी, दिल्ली, चेन्नई और बिहार में भी बंद का असर दिख रहा है। खबर है कि यूपी के इलाहाबाद शहर में सपा ने और पटना में बीजेपी और जेडीयू ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर असर दिख रहा है। मथुरा, आगरा, कानपुर, बनारस में भी ट्रेन रोकने की खबर है।
मुंबई के कई इलाके भी बंद के कारण प्रभावित है। टीवी चैनलों के मुताबिक मथुरा में प्रदर्शनकारियों ने भुवनेश्वर एक्सप्रेस को रोक दिया, वहीं कानपुर में स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को रोके जाने की खबर है।
वैसे देश के हालात न बिगड़े इसलिए सुरक्षा के प्रंबध किये गये हैं औऱ लोगों से अपील की गयी है कि वो बिना जरूरत के आज घरों से बाहर ना निकलें।












Click it and Unblock the Notifications