कल बनेगी अन्ना की रणनीति, पार्टी पर भी होगी चर्चा

अभी एक हफ्ते पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) पॉलिटिकल पार्टी बनाने के ऊपर लोगों से राय मांगी थी। आईएसी के अनुसार यह सर्वे सोमवार शाम 4 बजे तक चला। इसमें 7,37,041 लोगों ने अपनी राय दी जिसमें से 5,61,701 लोगों ने राजनीतिक पार्टी बनाने के पक्ष में राय दी। मिस्ड कॉल, एसएमएस, फेसबुक और वेबसाइट पोल के जरिए यह सर्वे किया गया है।
इस सर्वे पर केजरीवाल ने कहा कि अन्ना ने हमसे जनता की राय जानने के बाद ही कोई फैसला लेने के लिए कहा है। अन्ना दिल्ली आ रहे हैं और हम उनको जनता की राय के बारे में बताएंगे। पार्टी बनाने पर केजरीवाल ने कहा कि बैठक में विचार किया जाएगा कि राजनीतिक विकल्प का सबसे अच्छा तरीका क्या होगा। इससे पहले अन्ना ने केजरीवाल की अगुवाई वाले समूह से अपने आपको अलग करने के संकेत दिए थे। अन्ना ने अपने समूह के राजनीति में उतरने से दूरी बनाते हुए अंदाज में कहा था कि जो लोग उनके साथ काम करना चाहते हैं, वह रालेगण सिद्धि में उनसे संपर्क करें।
इससे पहले अन्ना कई बार राजनीतिक पार्टी के खिलाफ राय दे चुके हैं। कल बुधवार को केजरीवाल, अन्ना के सामने इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के सर्वे पर राजनीतिक पार्टी बनाने के ऊपर राय लेंगे। अब इसपर देखना है कि अन्ना का रूख क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications