बेनजीर भुट्टो के दबाव पर दी थी परमाणु तकनीक

Benazir ordered nuclear technology to other two countries
इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के एक पूर्व परमाणु वैज्ञानिक एक्‍यू खान ने एक चौंकाने वाला खुलासा करके सनसनी फैला दी है। उन्‍होंने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टों के कहने पर ही दो देशों को परमाणु तकनीक मुहैया कराई थी। उन्‍होंने यह खुलासा पाकिस्‍तान अखबारजंग को दिए एक इंटरव्‍यू के जरिए किया। अपने पीएम कार्यकाल में भुट्टों ने उनको बुलाकर परमाणु तकनीक देने का आदेश दिया था।

उन्‍होंने भुट्टो के नाम का तो खुलासा किया, लेकिन परमाणु तकनीक देने वाले देशों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। ऐसा बताया जा रहा है कि यह देश उत्‍तरी कोरिया और लीबिया हैं। उन्‍होंने अपनी सफाई में कहा कि उस समय भुट्टों पीएम थीं इसलिए वह उनकी बात मानने के लिए मजबूर थे। इस घटना के कारण पीएम के आदेश पर उनके साथ ही कई अन्‍य वैज्ञानिकों को नजरबंद रखा गया गया था।

इसके साथ ही उन्‍होंने अन्‍य अहम जानकारी दी। पाकिस्‍तान पर हो रहे ड्रोन हमले में पाक सरकार और आर्मी की मिलीभगत है। सरकार और आर्मी के कहने पर ही ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। इमरान खान के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि वह देखने में अन्‍य नेताओं से अलग लगते थे, लेकिन उनसे मिलने के बाद यह एहसास खतम हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+