स्‍कूल में टीचर ने दी सजा, छात्र की मौत

हैदराबाद। हैदराबाद के एक निजी स्‍कूल में एक छात्र को शारीरिक दंड देने पर उसकी जान चली गई। इस घटना पर पुलिस ने बताया कि 15 साल के मोहम्‍मद इस्‍माइल की अस्‍ताल में पहुंचने पर मौत हुई। छात्र के पिता ने एम्‍बेसी स्‍कूल के प्रबंधन और अध्‍यापिका मुबीना के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार बच्‍चे की मौत का कारण पोस्‍ट मार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगा।

बच्‍चे के घर वालों ने स्‍कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उसकी मौत कड़ी सजा देने के कारण से हुई। उसको स्‍कूल टीचर ने सख्‍त सजा दी थी। छात्र के पिता सिद्दीक हुसैन ने कहा कि मेरे बेटे की एक दूसरे लड़के के साथ लड़ाई हुई थी, जिसके कारण सजा के तौर पर उसको 200 बार दंड बैठक करने की सजा दी गई। इस सजा ने ही उसकी जान ले ली।

उन्‍होंने कहा कि कुछ समय पहले मेरे बेटे के पैर का ऑपरेशन हुआ था। उसके पैर में लोहे की रॉड पड़ी थी। इसके बाद भी स्‍कूल ने उससे दंड बैठक करवाई। उसे केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक यातना भी दी गई। उसको स्‍कूल में घुमा-घुमाकर दंड बैठक कराई गई। ऐसा अपमान किसी के लिए भी सह पाना मुश्किल होता है। वह अपमान सहन नहीं कर पाया उसकी दिमाग की नसें फट गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

घर आकर इस्‍माइल ने शरीर में दर्द और बुखार के बारे में बताया, लेकिन डर के कारण शारीरिक दंड के बारे में नहीं बताया। उसने दो दिन बाद अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया था। धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी, और उसको अस्‍पताल ले जाया गया। कई अस्‍पतालों में दिखाने के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा था। इस निजी अस्‍पताल में उसने दम तोड़ दिया। अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने कहा कि दबाव के कारण दिमाग की नस फट जाने के कारण उसकी मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+