अमृता प्रीतम के बेटे और फिल्म फाइनेंसर कावत्रा की हत्या

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घर को सील कर दिया। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त कावत्रा की हत्या हुई वो घर पर अकेले थे। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें घर में मृत पाया गया। बिल्डिंग के गार्ड ने बताया कि 11 बजे के करीब उनके घर में तीन लोग आये थे। गार्ड ने बताया कि तीनों लोग बड़ी हड़बडी में घर से बाहर निकले थे। कावत्रा बोरीवली की एलआईसी कॉलोनी के फ्लैट में अकेले ही रहते थे। उनकी पत्नी दिल्ली में रहती हैं जबकि बेटी बैंकॉक में है। कावत्रा डिजोल्विंग व्यूज फिल्मस के मालिक थे। वे खुद भी लेखक थे।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्ट के लिये भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की तस्वीर साफ हो सकेगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है वहीं किसी रंजिश के होने की भी संभावना व्यक्त कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications