भारत में है सर्वाधिक 'शिशु मृत्‍युदर' : यूएन रिपोर्ट

infant baby
नई दिल्‍ली। यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार भारत में शिशु मृत्‍यु दर सबसे ज्‍यादा है पिछले वर्ष 2011 में भारत में 16.55 लाख बच्‍चे पांच वर्ष की उम्र से पहले ही काल कवलित हो गये। यूएन की एक रिपोर्ट के अनुसार विश्‍व भर में हर रोज लगभग 19000 बच्‍चों की पांच वर्ष की उम्र से पहले ही मृत्‍यु हो जाती है। शिशु मृत्‍युदर में भारत पहले स्‍थान पर है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने बच्‍चों और महिलाओं के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और भविष्‍य के लिए कई योजनाएं चलायी है लेकिन शिशु मृत्‍युदर में कोई खास कमी नहीं आई है।

यूनिसेफ की 'शिशु मृत्‍युदर रिपोर्ट 2012 ' के अनुसार विश्‍व की 50 प्रतिशत शिशु मृत्‍युदर भारत, पाकिस्‍तान, कांगो, नाइजीरिया और चीन में होती है। लेकिन भारत में शिशु मृत्‍यु दर नाइजीरिया से भी ज्‍यादा है।

रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया में वर्ष 2011 में 7.56 लाख बच्‍चों की मृत्‍यु हुई, कांगो में 4.65 लाख बच्‍चों की और पाकिस्‍तान में 3.52 लाख पांच वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों की मृत्‍यु हुई।

इन सभी पांच देशों में चीन में शिशु मृत्‍यु दर सबसे कम 2.49 लाख है। इसके अलावा इथियोपिया में 1.94 लाख, इंडोनेशिया और बांग्‍लादेश में 1.34 लाख, युगांडा में 1.31 लाख और अफगानिस्‍तान में 1.28 लाख बच्‍चों की पांच वर्ष से कम उम्र में ही मृत्‍यु हो जाती है।

विश्‍व में सबसे कम शिशु मृत्‍यु दर में सिंगापुर में होती है, वर्ष 2011 में यहां यह आकड़ा 2.6 रहा है। जबकि स्‍वीडन और स्‍लोवेनिया में 2.8 लाख है।

विश्‍व भर में शिशु मृत्‍यु दर के कारणों में निमोनिया, मलेरिया, डायरिया, अच्‍छी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं न होना और कुपोषण है। युएन की इसके पहले आई एक रिपोर्ट के अनुसार कुपोषण से भी सबसे ज्‍यादा मृत्‍यु भारत में ही होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+