जया प्रदा और किरण बेदी होंगी भाजपा में शामिल!

सूत्रों की मानें तो टीम अन्ना की अहम सदस्य और पूर्व आईपीए ऑफिसर किरण बेदी भी जल्दी ही भगवा रंग में रंगने जा रही है। सूत्रों का कहना है लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किरण बेदी को दक्षिण दिल्ली से मैदान में उतार सकती है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि सबकुछ सही रहा तो इसी माह होने जा रही भाजपा की कार्यकारिणी बैठक से पहले इन दोनों महिला नेताओं को लेकर पार्टी ऐलान कर सकती है। वहीं जयाप्रदा को भाजपा में शामिल होने के लिए बहुत पहले ही हरी झंडी दिखाई जा चुकी है। सूत्रों का कहना है कि वह अपने साथ सपा से बाहर हो चुके नेताओं के लिए भी भाजपा के दरवाजे खुलवाने की कोशिश में लगी हैं। इनमें अमर सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश के और भी कई नेता शामिल हैं।
वहीं किरण बेदी पर चर्चा करें तो केजरीवाल के आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं के घर के घेराव का विरोध कर किरण बेदी ने यह जाहिर कर दिया था कि भाजपा में उनका आजकल कुछ चल रहा है। हालांकि बेदी भाजपा में शामिल होने की बात को नकार रही हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली के प्रयास से बेदी भाजपा में आ रही हैं। वैसे भी टीम अन्ना अब भंग हो चुकी है और अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेता राजनीतिक दल बनाने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में बेदी भी भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
