लिंग बढ़ाने का दावा करने वाले विज्ञापनों से सावधान!

Beware with advertisement of Penile enlargement
न्‍यूयॉर्क। भारत हो या अमेरिका, लिंग बढ़ाने, सेक्‍स लाइफ बेहतर बनाने, ब्रेस्‍ट इंलार्जमेंट, आदि का दावा करने वाले विज्ञापन अक्‍सर ट्रेनों, चौराहों या फुटपाथ के किनारे दिख जाते हैं। हमारी आपको सलाह है कि आप ऐसे विज्ञापनों से सावधान रहें, क्‍योंकि ऐसे ही एक विज्ञापन के चक्‍कर में आकर एक युवक की जान चली गई है।

यह खबर भले ही अमेरिका की है, लेकिन अगर अमेरिका में कोई कथित सेक्‍सोलॉजिस्‍ट लोगों को इस कदर बेवकूफ बना सकता है, तो भारत में क्‍यों नहीं। जी हां अमेरिका के न्‍यू जरसी में एक कथित सेक्‍सोलॉजिस्‍ट ने बड़े-बड़े विज्ञापन जारी कर लिंग का साइज बड़ा करने का दावा किया। जिसके चक्‍कर में पड़कर एक युवक ने उससे इंजेक्‍शन लिया और उसकी मौत हो गई।

पिछले सप्‍ताह की इस घटना के बाद से 35 वर्षीय कथित डॉक्‍टर कासिया रिवेरा फरार हो गई, जिसे पुलिस ने धर दबोचा। अमेरिकी अदालत कासिया को 10 साल तक की सजा दे सकती है।

22 वर्षीय युवक जस्टिन स्‍ट्रीट ने स्‍थानीय अखबारों और वेबसाइटों पर रिवेरा का विज्ञापन देखा। जिसमें लिखा था कि यदि आप यौन संबंध स्‍थापित नहीं कर पाते हैं, आपका लिंग छोटा है, तो संपर्क करें। उसमें दावा किया गया था कि महीने भर के अंदर लिंग का साइज बढ़ जायेगा। जस्टिन ने फोन नंबर नोट किया और रिवेरा से मिला। रिवेरा ने उसका पूर्ण चेकअप किया और फिर उसे एक इंजेक्‍शन लेने का सुझाव दिया। जस्टिन इंजेक्‍शन लेकर घर आया और जैसे ही उसने घर पर इंजेक्‍शन लगाया, अगले ही दिन उसकी मौत हो गई।

जस्टिन के घर वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दवा के पर्चों और मोबाइल फोन के रिकॉर्ड्स के आधार पर पुलिस ने कासिया रिवेरा को धर दबोचा। पुलिस ने छानबीन में पाया कि रिवेरा के पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है, वह सिर्फ पैसा कमाने के चक्‍कर में ऐसे विज्ञापन देकर लोगों को बेवकूफ बनाती थी। हालांकि अफसोस इस बात का है कि अमेरिकी अदालत ने ऐसा जघन्‍य अपराध करने वाली महिला को 75 हजार डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया है। आगे पढ़ें- भारत में डेढ़ करोड़ लोग करते हैं मोबाइल पर फ्लर्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+