भारत में डेढ़ करोड़ लोग करते हैं मोबाइल पर फ्लर्ट

जाहिर सी बात है कि मोबाइल हमारे लिए अब सिर्फ सुविधा का ही नहीं बल्कि टाइम पास का माध्यम भी बन गया है। आंकडे यह भी कहते हैं कि फ्लर्टिंग में सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बड़े भी शामिल हैं। सर्वे के अनुसार 21 प्रतिशत युवा मोबाइल फ्लर्टिंग करते हैं जबकि 8 प्रतिशत बड़े बूढ़े फ्लर्टिंग करते हैं। जिसमें से 18 प्रतिशत पुरूष और 12 प्रतिशत महिलाएं हैं।
उपरोक्त आंकड़ों से साफ है कि अब मोबाइल जरूरत के साथ-साथ खाली समय व्यतीत करने का भी बेहतर माध्यम हैं और इनमें सिर्फ पुरूष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं। यह सर्वे 18 राज्यों के 125 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया है।
इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर फ्लर्टिंग में कर्नाटक जैसे अपेक्षाकृत अधिक विकसित राज्य के लोग शामिल हैं तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के लोग भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। जिसमें आम और खास सभी लोग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications