टीम अन्‍ना की बैठक 19 सितंबर को: किरण बेदी

Anna Hazare
नई दिल्‍ली। टीम अन्‍ना की प्रमुख सहयोगी किरण बेदी ने कहा कि अन्‍ना हजारे ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अपने अभियान में आगे की रणनीति बनाने के लिए 19 सितंबर को अपने घनिष्‍ठ सहयोगियों की एक बैठक बुलाई है। बेदी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि न तो अन्‍ना हजारे और ना ही वह राजनीति में शामिल होंगे।

बेदी ने कहा कि टीम अन्‍ना की बैठक अगले हफ्ते होगी, जिसमें भ्रष्‍टाचार को चुनावी मुद्दा बनाए जाने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि अन्‍ना हजारे ने एक बैठक बुलाई है, जिसमें भ्रष्‍टाचार की लड़ाई में आगे की रूपरेखा के बारे में निर्णय किया जाएगा। अब ऐसा कदम उठाया जाएगा जिससे राजनीति से भ्रष्‍टाचार को खत्‍म किया जा सके।

उन्‍होंने राजनीति व्‍यवस्‍था में भ्रष्‍टाचार के विषय पर किसी विशेष पार्टी का नाम नहीं लिया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि राजनीतिक दलों के खिलाफ प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता को अपने वोट का महत्‍व समझना होगा। उस समय बेदी एशियाई व्‍यापार पर महिलाओं की भागीदारी विषय पर आयोजित एक सालाना सम्‍मेलन को संबोधित कर रही थीं।

गौरतलब है कि इससे पहले किरण बेदी ने कहा था कि टीम अन्‍ना बुरी तरह से बिखर चुकी है, अब इसको संभालने के लिए अन्‍ना हजारे का आना जरूरी है। हालांकि किरण ने अपने और अरविंद केजरीवाल के बीच चल रहे मतभेद के बारे में कुछ नहीं बताया था, लेकिन उनके बीच मतभेद जैसा कुछ तो था। केजरीवाल द्वारा चलाए गए अभियान में भी किरण शामिल नहीं हुई थी। इस मतभेद को अन्‍ना ने सीधे तौर पर नहीं, लेकिन स्‍वीकार तो किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+