अवैध संबंधों के चलते विधवा मां के हाथ काट डाले

Two sons cuts mother's hands in Madhya Pradesh
मुरैना। मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले में दो बेटों ने अपनी मां का हाथ काट दिया। ऐसी जानकारी है कि विधवा मां के अवैध संबंधों के कारण बेटों ने ऐसा किया। इस मामले पर पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बानमौर की आशा देवी (35) के पति मुन्‍नालाल प्रजापति की मृत्‍यु हो चुकी है। पति की मौत के बाद महिला के बंटी नाम के एक युवक के साथ अवैध संबंध हो चुके थे।

अवैध संबंधों के चलते हो रही बदनामी के कारण उसके दोनों बेटे ग्‍वालियर में उससे अलग रह रहे थे, लेकिन उसकी दो बेटियां बानमौर में उसके साथ ही रहती थी। ऐसा बताया जा रहा है कि मां के अवैध संबंधों का पता धीरे-धीरे सबको चलने लगा। अब मां के अवैध संबंधों के कारण उनका सर उठाकर चलना मुश्किल हो गया था, ऊपर से घर में दो बहने भी थी। मां के इस कृत्‍य से अब उनको समाज ताने भी देने लगा था।

अवैध संबंधों से क्रोधित होकर दोनों बेटे सोनू, मोनू और भतीजे मलखान ने रविवार रात मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के दोनो हाथ शरीर से अलग हो गए, और सिर में गहरे घाव हुए। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए उनको ग्‍वालियर के लिए रवाना किया गया है। महिला की बेटी प्रीति ने भाईयों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा उनकी तलाश शुरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+