कांग्रेस की अकेले चुनाव लड़ने की अवकात नहीं है: मोदी

कांग्रेस पर आरोपों का अंबार लगाते हुए मोदी न कहा कि कांग्रेस अगर विरोध की राजनीति की जगह विकास की राजनीति करे तो जनता का भला होगा। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनौपचारिक रूप से तैयारियां शुरू करते हुए मेहसाना जिले के बिछाराजी से बहुचरा माता मंदिर में माथा टेकने के बाद मोदी 'विवेकानंद युवा विकास यात्रा' शुरू की। खास बात ये है कि मोदी उसी रथ पर सवार हो रहे हैं जिस पर आडवाणी ने 'जन चेतना यात्रा' की थी। मोदी की 'विकास यात्रा' एक महीने तक पूरे राज्य में चलेगी।
आपको बताते चलें कि इस विकास यात्रा के दौरान नरेन्द्र मोदी रोजाना 300 किमी की यात्रा करेंगे। उल्लखनीय है कि गुजरात स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मना रही है। ऐसे में मोदी की यात्रा का मकसद विवेकानंद को युवाओं से जोड़कर उन्हें अपनी ओर आकर्षित करना है।












Click it and Unblock the Notifications