सिंधिया के कार्यक्रम में अन्ना महिला समर्थक से बदसलूकी

ऐसा बताया जा रहा है कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन की एक महिला सिंधिया के संवाददाता सम्मेलन में कुछ सवाल पूछना चाहती थी, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उसे धकियाते हुए हाल से बाहर कर दिया। इस घटना के विरोध में कार्यक्रम स्थल के बाहर अन्ना समर्थकों ने शोर शराबा किया और जमकर हंगामा किया। कांग्रेस कार्यकताओं और टीम अन्ना के समर्थकों के बीच हुए झड़प में कुछ लोगों को चोट और कुछ के कपड़े भी फटे है।
अन्ना समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकताओं पर महिला से बदसलूकी करने और तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कोयला घोटाले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का इस्तीफा और कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को आजाद करने की मांग की है। उस महिला पर आरएसएस का एजेंट होने का आरोप लगाकर उसको बाहर कर दिया गया।
जब ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेस वार्ता खतम हुई, तो उन्होंने अन्ना समर्थक महिला अर्चना शर्मा की बातें सुनी। अर्चना ने अन्य मांगों के साथ ही मुंबई में गिरफ्तार कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को रिहा करने की भी मांग की। इसपर सिंधिया ने कहा कि यह मामला अदालत के पास है, इसलिए इसपर कुछ नहीं किया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications