विदेशी मीडिया ने उठाया राहुल गांधी की योग्‍यता पर सवालिया निशान

What is the point of Rahul Gandhi, asks The Economist
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अब कांग्रेस महासचिव और भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी। ऐसा लग रहा है कि पूरी की पूरी कांग्रेस विदेशी मीडिया के निशाने पर है। इस बार एक विदेशी मीडिया ने राहुल गांधी को फ्रेम में लिया है और उनकी योग्‍यता पर सवालिया निशान लगाया है। यह भी हो सकता है कि आगामी लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिये कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली उम्‍मीदवार है इसलिये विदेशी मीडिया उनपर नजर गड़ाए बैठी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ब्रिटेन की मशहूर मैगजीन द इकनोमिस्‍ट ने इस बार राहुल गांधी पर टिप्‍पणी की है।

ब्रिेटेन की मशहूर मैगजीन द इकनॉमिस्‍ट ने राहुल गांधी की राजनीतिक योग्‍यता को लेकर सवाल खड़े किये हैं। मैगजीन ने लिखा गया है कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की भूख है। लेख का शिर्षक है "द राहुल प्रॉब्‍लम" (The Rahul problem)। मैगजीन ने लिखा है कि राहुल गांधी उस परिवार के वशंज हैं जिनका भारत पर शासन करने वाली पार्टी पर जबरदस्‍त प्रभाव रहा है। राहुल गांधी 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से सबसे विश्वसनीय प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

आगे लिखा गया है कि आने वाले सप्‍ताह में उन्‍हें पार्टी में नया पद मिल सकता है या फिर उन्‍हें मंत्री बनाया जा सकता है। मैगजीन ने साफ लिखा है कि यह कोई नहीं जानता कि राहुल गांधी के पास क्‍या क्षमता है? इस बात का भी संदेह गहरा रहा है कि खुद राहुल गांधी नहीं जानते कि वह क्‍या चाहते हैं? ऐसे में उनके प्रधानमंत्री पद की उम्‍मीदवारी की योग्‍यता को लेकर संदेह खड़ा हो रहा है। उल्‍लेखनीय है कि हाल के ही दिनों में यह तीसरी बार है जब विदेशी मीडिया ने कांग्रेस पर हमला बोला हो। इससे पहले टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंडर एचीवर कहा था। उसके फौरन बाद ही अमरीकी समाचार पत्र ने मनमोहन सिंह को नाकाम नौकरशाह करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+