हिमाचल प्रदेश: गहरी खाई में गिरी बस, 28 की दर्दनाक मौत

हादसे में जख्मी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 42 यात्रियों की क्षमता वाली एक बास लोगों को लेकर पालमपुर से आशापुरी जा रही थी। बस में क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर यात्री दुर्घटना स्थल से कुछ किलोमीटर पहले माकोल गांव पर बस से उतर गए थे। पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य के लिए 250 किलोमीटर दूर स्थित पालमपुर से भारतीय सेना को बुलाना पड़ा। दरअसल जिस जगह यह दुर्घटना हुई वह दुर्गम व घने जंगल वाला इलाका है।
पुलिस ने बताया कि जब दुर्घटना हुई उस वक्त बस का चालक अपनी सीट सही कर रहा था। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसी दौरान चालक का बस से नियंत्रण खो गया और बस खाई में जा गिरी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्ट के लिये भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि मारे गए ज्यादातर लोग स्थानीय व नजदीकी रिश्तेदार हैं। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications