मिस कॉल के जरिए होगा कंप्यूटर ऑन-ऑफ
सिरसा। अब कंप्यूटर को सिर्फ मिस काल से ऑन या ऑफ किया जा सकेगा। ऐसा तरीका ईजाद किया है गाव नुहियावाली के नेकी राम देमीवाल ने। कुछ नया करने की प्रबल इच्छा से नेकी राम ने यह कर दिखाया। मोबाइल की मिस काल से कंप्यूटर को सुरक्षित तरीके से बंद व चालू किया जा सकता है। कंप्यूटर को पूरी तरह से व्यक्तिगत व गोपनीय रखने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।

एक खास तरह की सेटिंग के द्वारा कंप्यूटर के बाहरी बटन को निष्क्रिय करके केवल मोबाइल मिस काल से चलाया या बंद किया जा सकता है। कंप्यूटर व मोबाइल रिपेयरिग का काम होने के कारण नेकी राम को अक्सर दुकान से किसी के घर उपकरण ठीक करने जाना पड़ता था। अधिक समय बाहर बीतने के कारण नेकीराम के दिमाग में मिस काल से कंप्यूटर बंद करने का विचार आया। ग्रामीण क्षेत्र के स्नातक पास नेकीराम देमीवाल ने फ्यूचर एक्सपर्ट संस्थान ओढा से तीन वर्ष का हार्डवेयर में तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया है।
हरियाणा के सिरसा में रहने वाले देमीवाल ने बताया कि इसे तैयार करने के लिए मोबाइल चार्जर प्लेट पीसीबी का प्रयोग करके इसकी सप्लाई को कंप्यूटर की सप्लाई से इस प्रकार जोड़ा गया है कि कंप्यूटर की हाई पावर सप्लाई का मोबाइल पर दुष्प्रभाव न पड़े। उसने बताया कि कंप्यूटर को पूरी तरह से गोपनीय बनाने के लिए इसका प्रयोग हो सकता है ताकि एक व्यक्ति ही इसका प्रयोग अपने द्वारा मिस काल करके कर सके। हालाकि इससे पहले गाव नुहियांवाली के ही एक किसान ने मिस काल से खेत में लगी पानी की मोटर स्टार्ट करने का कारनामा कर दिखाया था।
देमीवाल ने बताया कि यह कार्य उससे अलग है क्योंकि पानी की मोटर सीधे पावर से बंद और चालू होती है जबकि कंप्यूटर लॉग ऑफ होकर बंद होता है ताकि इसके साफ्टवेयर व विंडो आदि पर बुरा प्रभाव न पड़े। देमीलाल की माँ गुडी देवी ने बताया कि मेरे बेटे ने अपने भारत देश का नाम ऊँचा किया है और मुझे मेरे बेटे पे गर्व है। वही उसकी माँ और उसके मित्र ने कहा कि हमें विश्वाश है कि हमारा नेकी राम अपने माँ बाप का नाम और अपने देश का नाम रोशन करेगा। वही उसकी नेकी राम कि माँ ने उसे इस काम की बधाई भी दी।












Click it and Unblock the Notifications