सुहागरात पर दुल्हन ने दुल्हे से कहा, छुआ तो जान से मार दूंगी
बागपत।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। दरअसल हुआ यह है कि बागपत के एक युवक की शादी हुई। सुहागरात की सेज पर बिखरे फूलों के बीच दुल्हन सज-धज कर बैठी थी। दुल्हा अपने सपनों की रानी का चांद जैसा मुखड़ा देखने को बेकरार था। मगर तभी एक ऐसी घटना ने दशतक दे दी जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। उसने जैसे ही दुल्हन का घूंघट उठाया उसकी चिंख निकल पड़ी। दुल्हन के मेहंदी भरी हाथों में धारदार चाकू था। उसने फौरन चाकू दुल्हे से सटा दी और धमकी भरे लहजे में दूर होने को कहा। id="toptextpromo">इसे
सुनने के बाद आपको यह बेहद फिल्मी लगेगा मगर यह सच है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागपत के रहने वाले एक युवक की शादी पांच महीने पहले गांव के ही पास के एक गांव की लड़की से हुई थी। लड़के को लड़की पसंद थी मगर लड़की को लड़का पसंद नहीं था। शादी के समय तो लड़की चुप रही मगर सुहागरात की सेज पर उसने पति को धमका डाला। युवक ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि सुहागरात पर जब उसने दुल्हन का घूंघट उठाया तो उसने उसे चाकू दिखा दिया और कहा कि 'दूर हट जा मेरे आंखों के सामने से। मुझे छूआ, तो तेरी जान ले लूंगी।' id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>युवक
ने महिला थाने पर बताया कि शादी के दो दिन बाद ही लड़की अपने मायके चली गई और दो माह बाद ही उसने महिला थाने में दहेज मांगने की शिकायत दर्ज करा दिया। दहेज मामले की ही जांच चल रही थी कि सुहागरात वाली बात समाने आ गई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पति ने पत्नी के सामने ही यह बात बताई कि उसने उसे सुहागरात में चाकू दिखाया था। इस पर पत्नी को गुस्सा भी आ गया। उसने थाना में ही आपा खोते हुए एक बार तो कुर्सी उठा ली थी। उसे समझा बुझाकर शांत किया गया। फिलहाल यह मामला परिवार परामर्श केंद्र के पास है। दोनों में समझौता कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बात इतनी बढ़ चुकी है कि दोनों एक छत के नीचे रहने को राजी नहीं हो पा रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications