कोयला घोटला: सांसद नवीन जिंदल ने की मीडिया से बदसलूकी
नयी
दिल्ली। कोल ब्लॉक आवंटन में फंसे कांग्रेसी सांसद नवीन जिंदल पर मीडिया से बदसलूकी करने का आरोप लगा है। जिंदल पर आरोप है कि कोल ब्लॉक आवंटन के मामले में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने एक न्यूज चैनल के कैमरामैन को धक्का दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 'जी बिजनेस' के संवाददाता ने जिंदल से इन आरोपों के बारे में उनका पक्ष जानना चाहा। लेकिन जिंदल सवाल का जवाब देने के बजाय पत्रकार पर ही भड़क गए। सवाल पूछे जाने पर पहले उन्होंने कहा कि वह अभी एक प्रोग्राम में जा रहे हैं फिर उन्होंने पत्रकार से पूछा कि वह किस चैनल से आया है। id="toptextpromo">पत्रकार
ने जैसे ही यह कहा कि वह जी न्यूज से जुडा है जिंदल अपना आपा खो बैठे और खरी-खोटी सुनाते हुए आगे बढ़ गये। उन्होंने कहा, 'जी चैनल बकवास खबरें दिखा रहा है।' इसके बाद जिंदल ऑडिटोरियम की तरफ बढ़े और वहां मौजूद एक शख्स से मुस्कुरा कर हाथ भी मिलाए। टीवी चैनल के पत्रकार ने जिंदल का पीछा नहीं छोड़ा। दोबारा सवाल किए जाने पर जिंदल का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने कैमरामैन को धक्का देते हुए कहा, 'यह क्या बदतमीजी है। बंद करो यह सब। इन्हें किसने यहां घुसने की इजाजत दी।' चैनल का दावा है कि जिंदल के धक्का देने से उसके कैमरे का लेंस क्षतिग्रस्त हो गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कोयला
मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि अगर शिकायत हुई तो जिंदल गुप के खिलाफ जांच की जाएगी। जेडी(यू) अध्यक्ष शरद यादव ने कोल ब्लॉक आवंटन में आरोपियों को पार्टी से ही निकाल देने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस और अन्य पार्टियों से अपील करता हूं कि यदि उनकी पार्टी के लोग आरोपी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।' कोल ब्लॉक आवंटन में गड़बड़ी की जांच करे इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप (आईएमजी) की रिपोर्ट में देरी हो रही है। ग्रुप को अपनी रिपोर्ट सोमवार को ही सौंप देनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब 12 सितंबर को फिर से आईएमजी की बैठक होगी।











Click it and Unblock the Notifications