पीएम सीट के लिए भूखी है भाजपा: कांग्रेस
नई दिल्ली। ठाकरे ने पीएम पद के लिए भाजपा की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज को सबसे योग्य क्या बताया कांग्रेस को मजाक उड़ाने का मौका मिल गया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह तय नहीं कि भाजपा सरकार बनायेगी भी कि नहीं, उसे लोग पसंद करेंगे कि नहीं इस पर फैसला होना बाकी है लेकिन अभी से पीएम को लेकर झगड़ा हो रहा है। कितने ताज्जुब की बात है कि अभी तक चार लोगों का नाम पीएम पद के लिए आ चुका है और चारो ही लोग जी-जान से जुटे है पीएम की कुर्सी पाने के लिए।
कांग्रेस ने कहा कि आरएसएस नरेन्द्र मोदी को पीएम बना रहा है, सहयोगी जेडीयू नीतीश कुमार को पीएम बताता है , पार्टी वाले लाल कृष्ण आडवाणी को पीएम बताते है तो वहीं शिवसेना स्वराज के पीएम बता रही है अब आप ही बताइये कि जिस पार्टी में चार-चार पीएम हो तो उसका क्या हो सकता है? भाजपा केवल पीएम सीट के लिए भूखी है।
गौरतलब है कि शिवसेना प्रमुख बालठाकरे ने सामना में लिखा है कि उनकी नजर में सुषमा स्वराज प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा कि एनडीए में सुषमा स्वराज बुद्दिमान, निडर और ईमानदार महिला हैं। उनके चरित्र पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है।
पीएम की कुर्सी जिस तरह के व्यक्ति की मांग करता है वो सब कुछ सुषमा स्वराज के अंदर है इसलिए उनकी नजर में सुषमा को ही पीएम बनना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications