सुषमा स्वराज प्रधानमंत्री पद के सबसे योग्य: बाल ठाकरे
मुंबई।
पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि प्रधानमंत्री पद का अगला उम्मीदवार न भाजपा का होगा न कांग्रेस का। अब मनसे अध्यक्ष बाल ठाकरे ने कहा है कि भाजपा में सुषमा स्वराज प्रधानमंत्री पद के सबसे योग्य हैं। ठाकरे ने ऐसा कहकर नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार की पीएम पद की उम्मीदवारी को नकार दिया है। उन्होने अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा कि एनडीए में सुषमा स्वराज प्रधानमंत्री पद के योग्य है। जबकि पार्टी में अरूण जेटली, नरेन्द्र मोदी और सबसे वरिष्ठ लाल कृष्ण आडवाणी को इस पद के लिए उम्मीदवार माना जा रहा है। id="toptextpromo">भाजपा
की ओर से बलबीर पुंज ने पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि हमारे साथ भगवान का आर्शीवाद है कि हम पीएम पद के लिए किसी एक परिवार पर निर्भर नहीं हैं। हर किसी को हमारे यहां अलग-अलग उम्मीदवार दिखते हैं। मैं ठाकरे का समर्थन करता हूं। इस तरह का बयान एनडीए के लिए मुश्किलें और बढ़ा सकता है क्योंकि पीएम पद के लिए एनडीए की तरफ से किसी का नाम फाइनल नहीं किया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पीएम
पद के लिए वरिष्ठ नेताओं में आपसी मतभेद हैं। नीतीश ने पहले ही नरेन्द्र मोदी का विरोध किया है। आडवाणी के नाम पर पार्टी को सहमति नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications