जनता तय करेगी हमारे प्रत्याशी: अन्ना हजारे

उनके साथ बैठक करने के बाद अन्ना ने कहा कि वह किसी पार्टी में नहीं जाएंगे, और पार्टी बनाना चाहिए या नहीं इसका फैसला जनता करेगी। जनता की राय पर ही पार्टी का गठन किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनको अच्छे और सच्चे लोगों को चुनकर संसद में भेजना है। अन्ना ने कहा कि हमे पार्टी बनानी चाहिए या नहीं देश भर की जनता से यह सवाल पूछा जाएगा।
अन्ना ने साफ-साफ कहा है कि अगर देश की जनता उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहती है, तो भी वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। अन्ना के बाद प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम राजनीति में आए या नहीं, इसपर जनती की राय मांगी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता से ईमेल और एमएमएस के जरिए एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा जाएगा। उनकी राय लेकर ही फैसला किया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि जनता की अपने उम्मीदवार का चयन करेगी। साथ ही उम्मीदवारो से हलफनामा लिया जाएगा, जिसमें उनको अपनी आय और संपत्ति का ब्योरा देना होगा। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा उसको शपथ लेनी होगी कि वह लाल बत्ती नहीं लेगा और छोटे से मकान में गुजारा करेगा।












Click it and Unblock the Notifications