मामूली टूथब्रश से सुनीता ने बचाया 100 बिलियन डॉलर का स्पेस स्टेशन

सुनीता और उनके साथी टूथब्रश की मदद से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आइएसएस) के बिगड़े बिजली उत्पादक यंत्र मेन बस स्विचिंग यूनिट (एमबीएसयू) को बदल डाला। इससे पहले 30 अगस्त को भी सुनीता और होशिदे ने आइएसआइ के बाहरी हिस्से में एक नया एमबीएसयम लगाने की कोशीश की थी, लेकिन बोल्ट में कचरा जमे होने के कारण वह कामयाब नहीं हो पाए थे।
एमबीएसयू ऐसा यंत्र है जो आइएसएस के सौर ऊर्जा संयंत्र से उत्पन्न होने वाली बिजली को पूरे अंतरिक्ष केंद्र में आपूर्ति करता है। इसमें 100-100 किलो के चार एमबीएसयम लगे होते है। इसमें से एक खराब हो गया था जिसकी वजह से 8 में से दो सौर उर्जा संयंत्र में बिजली की आपूर्ति रूक गई थी। सुनीता में अपने ब्लॉग में लिखकर बताया है कि बिजली ठप होने की वजह से किस तरह उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई है।
उन्होंने लिखा है कि बिजली ठप होने की वजह से लगभग 10 घंटों से हम परेशानी में हैं। हम ना तो स्नान कर पाए और ना ही लंच कर पाए। उन्होंने अपनी समस्या से नासा को अवगत कर दिया है। इसी के दौरान ब्रश से बोल्ट की सफाई की योजना बनी।












Click it and Unblock the Notifications