एससी/एसटी बिल पर कांग्रेस की दोहरी चाल: मायावती

मायावती ने कहा कि सरकार दोहरी चाल चल रही है। उसने विधेयक को संसद में उस समय पेश किया जब कार्यवाही बाधित चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह विधेयक मानसून सत्र में पारित नहीं होता है तो संसद की कार्यवाही 10-12 दिन के लिए बढ़ानी पड़ेगी। आपको बता दे कि संसद का मानसून सत्र शुक्रवार को खत्म होने जा रहा है। कोयला ब्लॉक आवंटन को लेकर संसद की कार्यवाही पिछले 12 दिनों से लगातार स्थिगित हो रही है।
अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने के संविधान संबंधी विधेयक संसद में बुधवार को पेश किया गया था। कोल आवंटन पर भाजपा द्वारा किये जा रहे विरोध के कारण इस बिल पर संसद में चर्चा नहीं हो पाई। सपा पार्टी पहले ही इस बिल का विरोध कर रही है।
एससी/एसटी को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए कैबिनेट द्वारा पास किए गए बिल पर समाज का एक बड़ा वर्ग खासा नाराज है। उत्तर प्रदेश में इसके बिल के विरोध में लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ अन्य जिलों में भी हड़ताल किये जा रहे है। सर्वजन हिताय संघर्ष समिति के बैनर तले हड़ताल किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि अलग-अलग विभागों के सरकारी कर्मचारी प्रदेश भर में इस बिल के पास होने का विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications