सपा भी बसपा तरह लोकतंत्र को लाठियों से कुचलना चाहती है: भाजपा

Uttar Pradesh: BJP and Congress workers clashed, Lathicharge
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बिजनौर के बांसा इलाके में बुधवार को पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार भी बसपा की सरकार की तरह लोकतांत्रिक आंदोलनों को लाठी तंत्र से कुचलना चाहती है। बाजपेई ने कहा कि वहां लोग अपनी बात कहने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे थे। फिर भी पुलिस ने जबरन लोगों पर लाठी बरसाई। बाजपेई ने कहा कि वे खुद बिजनौर जाकर घटना का जायजा लेंगे।

उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग भी की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नही करती है इसलिए आन्दोलनों को और आम लोगों की मांगों को लाठियों के जरिए दमन करने का प्रयास करती है। टीईटी अभ्यर्थियों से लेकर अपनी मांगों को लेकर संड़क पर उतने सभी आन्दोलनों पर सरकार ने लाठियां ही चलवाई हैं। राज्य सरकार के इस रूख की भाजपा कड़ी आलोचना करती है। वहीं दूसरी तरफ बाजपेई प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया।

कांग्रेस और सपा मिली है। लोकतान्त्रिक तरीके से इनके काले कारनामों, घपले, घोटालों को उठाने वालों पर जुल्म ढाह रही है। भाजपा को दबाने के इनके प्रयास असफल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले से घोषित लोकतांत्रिक प्रदर्शन का कांग्रेसियों ने अलोकतांत्रिक ढ़ंग से खम्भों में लाउडस्पीकर बांधकर, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा गुम्मे और लाठी से लैस होकर भाजपा विरोधी नारे लगाकर व उकसा कर विरोध किया गया। बाजपेई ने कहा कि पुलिस ने दो स्थानों पर बेरीकेटिग लगायी थी। एक भाजपाईयों को रोकने के लिए दूसरी कांग्रेसियों को रोकने के लिए क्या कारण था कि भाजपाईयों के बैरीकेटिंग पार न करने के बाद भी कांग्रेसियों को उनकी बेरीकेटिंग पार कर गुम्में फेंककर उग्र होने दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+