पश्चिम बंगाल- 100 यात्रियों को लेकर जा रही बस बाढ़ में बही

सुबह बांकुरा से एक बस निकली जिसमें करीब 100 यात्री सवार थे। बस जिस समय बैरब बाकी से गुजर रही थी, तभी बाढ़ के पानी में तेज़ बहाव आया और सड़क पर जा रही बस को बहा ले गया। पानी का बहाव इतना तेज़ था कि बस को नदी तक खींच ले गया। बैरब बाकी असल में बाढ़ के पानी से बनी एक नदी ही है।
बांकुरा पुलिस के मुताबिक खबर की सूचना करीब 2 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद बचाव दल रवाना कर दिया गया। मौके पर कई गोताखोरों को भी भेजा गया है, ताकि लोगों को बचाया जा सके। पुलिस के मुताबिक फिलहाल 12 लोगों को बचाया जा सका है।
गौरतलब है कि बर्धमान व आस-पास के जिलों में पिछले दो-तीन दिन से निरंतर बारिश हो रही है। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
ताज़ा अपडेट के लिये कृपया वनइंडिया के साथ बने रहें।












Click it and Unblock the Notifications