पीएमओ ने की पीएम को भ्रष्टाचारी कहने वाले पत्रकार की खिंचाई

विदेशी पत्रकार की इस हरकत को अनैतिक बताया गया है। इस लेख के लिए अमेरिकी दैनिक के संवाददाता ने कहा कि वह अपनी बात पर कायम रहेंगे, माफी नहीं मागंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के पीएम सलाहकार पंकज पचौरी की ओर से की गई शिकायत में संवाददाता ने कहा कि वह अपनी बात पर कायम रहेंगे। हालांकि कल ऐसी खबर आ रही थी कि विदेशी संवाददाता ने मांफी मांगने से इंकार किया था, लेकिन पीएम का पक्ष लिखने के लिए तैयार था।
पचौरी ने डेनयेर को लिखे पत्र में कहा कि हम सरकार की आलोचना की शिकायत नहीं करते क्योंकि यह एक पत्रकार का हक है। हमको शिकायत यह है कि हमारे साथ बातचीत के सारे रास्ते खुले हैं, उसके बावजूद इस लेख के संबंध में हमारा पक्ष जानने की कोशीश नहीं की गई। वहां से नियमित रूप से प्रधानमंत्री कार्यालय की सूचनाएं ली जाती है। यह लेख एकपक्षीय है।
गौरतलब है कि वॉशिंगटन पोस्ट ने सिंह पर निशाना साधते हुए उनको भ्रष्ट सरकार का मुखिया कह डाला था। इसमें कहा गया था कि पीएम की साख में गिरावट आई है। मनमोहन सिंह अपनी अच्छी छवी के कारण पूरी दुनिया में जाने जाते थे, लेकिन अब वे बेअसर शाबित हो रहे हैं। ऐसा पहला मौका नहीं है जब पीएम की किसी विदेशी मीडिया ने आलोचना की हो। इससे पहले टाइम मैगजीन ने मनमोहन सिंह को 'अंडरअचिवर' करार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications