सांसद साइकिल से पहुंचेंगे संसद भवन

नई दिल्‍ली। शायद यह खबर सुनकर आपको विश्‍वास ना हो, लेकिन यह सच्‍चाई है। ऐसा बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हमारे सांसद महंगी गाडि़यों से संसद नहीं बल्कि साइकिल से आएंगे। कई राजनीतिक दलों के सांसदों ने एक समूह बनाकर पर्यावरण और संसद को क्‍लीन रखने के लिए लोगों को संदेश देने का निर्णय लिया है। यह पहल करके हमारे सांसद साइकिल यात्रियों के हकों का भी एहसास कराएंगे।

शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे सांसद विजय चौक पर जुटेंगे। उनके संसद भवन पहुंचने पर गेट नंबर तीन पर लोकसभा अध्‍यक्ष मीरा कुमार मिलेंगी। यहां पर सांसद लोगों को यह संदेश देंगे कि वह पर्यावरण के लिए काफी गंभीर और चिंतित है। सांसद लोगों को यह बताएंगे कि साइकिल की यात्रा पर्यावरण और हरियाली के लिए बहुत की अच्‍छी शाबित हो सकती है।

आपको बता दें कि भारत का पि‍छले कुछ समय से काफी विकास हुआ है, जिसके कारण से हमारे सामने कई तरह की चुनौनियां भी सामने आई है। इन चुनौतियों में टैफिक जाम, बीमारियां, प्रदूषण और जनसंख्‍या विस्‍फोट हैं। ऐसे में इन चुनौतियों से निपटने के लिए समय रहते उचित कदम उठाने की आवश्‍यकता है। साइकिल इन चुनौतियों से निपटने के लिए सबसे कारगर शाबित हो सकती है। साइकिल चलाने के कई फायदे है। यह सफाई, पर्यावरण और स्‍वास्‍थ्‍य तीनों के लिए लाभकारी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+