काश! जमीन पर उतर पाता 'आकाश': मोदी

narendra modi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सत्‍ता में आने पर मुफ्त में लैपटॉप देने के कांग्रेस के वादे की चुटकी लेते हुए गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि ''काश आकाश जमीन पर उतर पता''। मोदी ने आकाश टैबलेट के बाजार में उपलब्ध न हो पाने पर कांग्रेस सरकार की जमकर खिंचाई की। मोदी ने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए सीधे शब्‍दों में कहा कि सबसे सस्‍ता 'आकाश' तो अबतक धरती पर उतर नहीं पाया तो भला लैपटॉप देने का वादा कैसे पूरा होगा।

शिक्षक दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि‘मैं छात्रों को कहना चाहता हूं कि 11 महीने पहले यूपीए सरकार के एक मंत्री कपिल सिब्बल ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में आकाश टैबलेट को लांच किया था।

उन्होंने कहा था कि दुनिया का सबसे सस्ता कंप्यूटर छात्रों को महज 3 हजार रुपये में उपलब्ध होगा। यह मुफ्त नहीं था, बावजूद इसके यह आप तक नहीं पहुंच पाया।'मोदी ने क‍हा कि अब मुझे समझ में आ गया है कि उस टैबलेट का नाम आकाश क्‍यों रखा गया था? मोदी ने कहा कि उसका नाम आकाश इसलिये रखा गया था क्‍योंकि वह कभी जमीन पर आता ही नहीं।

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि काश यह आकाश जमीन पर उतर पाता तो शायद मुफ्त में लैपटॉप देने के कांग्रेसी झूठ को कुछ बल मिल पाता। मोदी ने कहा कि कांग्रेस सच से मुंह मोड़ रही है, इसलिए मैं आपको इस सच से अवगत करा रहा हूं।'मालूम हो कि कांग्रेस ने गुजरात में घोषणा की है कि अगर गुजरात में उनकी सरकार सत्‍ता में आती है तो सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+