झूठा मैं नहीं झूठा ठाकरे है: दिग्विजय सिंह

मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके पास वो किताब है जिसमें लिखा है कि ठाकरे का परिवार बिहार से ताल्लुक रखता है। यह किताब बीजेपी के शासन में छापी गयी है। जिसे खुद राज ठाकरे के दादा और बाल ठाकरे के पिता ने लिखा है। झूठा मैं नहीं झूठा ठाकरे परिवार है। जबकि कल ही शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा था कि मेरे दादाजी ने जो किताब लिखी है, उसमें ठाकरे परिवार का जिक्र नहीं है बल्कि बिहार में उस समय रह रहे ठाकरे मराठों की कहानी है।
अब कौन सच बोल रहा है औऱ कौन झूठ इसका फैसला बाद में होगा लेकिन जो हालात है उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बयानों की अग्निवर्षा जल्दी नहीं थमने वाली।
गौरतलब है कि राज ठाकरे ने प्रश्न किया था कि यहां अपराध कर अपराधी बिहार, उत्तरप्रदेश क्यों भाग जाते हैं? इन राज्यों की सरकारें और केंद्र इस बारे में सोचें।












Click it and Unblock the Notifications