मार्क जुकरबर्ग पर भारतीय ने किया मुकदमा

आपको बता दें कि प्रदीप मानुकांडा वही शख्स हैं, जिनपर मार्क जुकरबर्ग ने ढेर सारे मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया था। उस समय ऐसी भी खबर आ रही थी कि प्रदीप ने उनको कई बार फूल भी भेजे थे। उनकी इस तरह की हरकतों से परेशान होकर पिछले साल फरवरी में जुकरबर्ग ने कोर्ट जाकर शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने कोर्ट से कहा था कि लगातार मैसेज भेजकर पेरशान किया जा रहा है, और मनुकोंडा से जान को खतरा बताया था। केस फाइल करने के बाद उनको निरोधक आदेश (रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर) भी मिल गया था। इस कारण से मनुकोंडा को भारत लौटने पर मजबूर होना पड़ा था। अब मनुकोंडा ने जुकरबर्ग के खिलाफ भारत में मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया है कि जुकरबर्ग उनकी पर्सनल चीजों के साथ छेड़छाड़ कर रहे है। उन्होंने कहा कि जुकरबर्ग उनका फर्जी फेसबुक पेज बनाकर, उसपर उनको अल-कायदा का मेंबर बताया है। मनुकोंडा ने कोर्ट से गुजारिश की है कि आदेश देकर जुकरबर्ग को उनकी इमेज खराब करने से रोका जाए। इस केस पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications