मनमोहन तो नौकरशाह हैं, नेता होते दे देते इस्तीफा: भाजपा

इसमें केवल प्रधानमंत्री पर नहीं बल्कि कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला गया है। इसमें सोनिया ने विदेशी मूल के मुद्दे को फिर से हवा देने की कोशीश की गई है। इसमें कहा गया है कि अगर प्रधानमंत्री नेता होते हो, पद की गरिमा, संसद का सम्मान, मर्यादा और लोकतंत्र में लोगों की आस्था बनाए रहने के लिए अब तक इस्तीफा दे चुके होते।
इसमें कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा गया है कि वह इतनी कमजोर हो गई है कि एक विदेशी को अध्यक्ष बनाती है और वह एक नौकरशाह को प्रधानमंत्री के पद पर लाकर बैठा देती है। इसमें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को नेता बताते हुए कहा गया है कि वह आठ साल तक केंद्रीय मंत्री के रूप में घुटन भरी जिंदगी जी रहे थे।
भाजपा के मुख्यपत्र में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को नेता बताया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रणव के अंदर नौकरीशाही का गुण नहीं था, वह घोटालों में घुटन महसूस करते थे, इसलिए वह संसद मं बाहर आ गए। कांग्रेस में जो भी नेता है, वे सारी मैनेजरी करते है। वहां बिना मैनेजरी के किसी का भविष्य ही नहीं है। गौरतलब है कि कोयला घोटाले पर भाजपा लगातार दो हफ्तों से कांग्रेस को संसद में घेर रही है। वह लगातार प्रधानमंत्री के इस्तीफा की मांग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications