आज शिक्षक दिवस है इसलिये कल इस्‍तीफा देंगे महाराष्‍ट्र के शिक्षा मंत्री दर्डा

Maha minister Rajendra Darda to resign: Reports
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कोयला घोटाले में सीबीआई की तरफ से मुकदमा दर्ज किये जाने और सीबीआई की छापेमारी के बाद महाराष्‍ट्र के स्‍कूल शिक्षा मंत्री राजेंद्र दर्डा को मंत्री पद से हटाया जायेगा। ऐसी जानकारी है कि वो कल इस्‍तीफा देंगे। दरअसल उनसे इस्‍तीफ की मांग आज ही की जा रही थी मगर शिक्षक दिवस होने के कारण आज उन्‍होंने इस्‍तीफा नहीं दिया। वहीं भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा है कि दर्डा पर तो कार्रवाई हो गई मगर कांग्रेस हाईकमान श्रीप्रकाश जायसवाल और सुबोधकांत सहाय पर कब कार्रवाई कब करेगी।

सोमैया ने कहा कि कोल ब्‍लॉक आवंटन घोटाले में वो दिल्‍ली भाजपा कार्यालय में और भी दस्‍तावेज जारी करने जा रहे हैं। जिसमें विजय दर्डा और राजेंद्र दर्डा ने कांग्रेस के दूसरे नेता के साथ में कितना किक बैक लिया, किस प्रकार की कंपनी के द्वारा कितने हजार करोड़ का घोटाला किया। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान के सामने सवाल भी उठाया कि राजेंद्र दर्डा और विजय दर्डा के ऊपर कार्रवाई करने में इतनी देर क्यों लगाई? उन्होंने कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल और सुबोधकांत सहाय पर कब कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कोयला ब्लॉक आवंटन में हु्ए घोटालों की जांच कर रही सीबीआई ने मंगलवार को पांच मामले दर्ज कर देश भर में करीब 30 स्थानों पर छापेमारी की थी।

सीबीआई ने जिन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की थी उसमें जेएलडी यवतमाल भी शामिल थी जिसका संबंध कांग्रेस सांसद विजय दर्डा के परिवार से बताया जाता है। इसके बाद सीबीआई की एफआईआर में विजय दर्डा, राजेन्द्र दर्डा और विजय दर्डा के बेटे देवेन्द्र दर्डा का नाम होने की भी खबर आई थी। आरोप है कि इन कंपनियों ने गलत दस्तावेज के आधार पर कोयला खदान आवंटित कराईं और फिर उन्हें गैरकानूनी ढंग से आउटसोर्स कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+