सिरफिरे आदमी जैसा है राज ठाकरे: नीतीश कुमार

nitish kumar
पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि राज का बयान एक सिरफिरे आदमी के बयान जैसा है। नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसे मामलों से निपटने की जिम्‍मेदारी ककेंद्र और राज्‍य सरकार की होती है। जो ऐसे तत्‍वों से नहीं निपट सकते वो आतंकवाद से क्‍या निपटेंगे? नीतीश कुमार ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे आश्‍चर्य होता है कि इस बात को सोच कर कि कांग्रेस पार्टी को हो क्‍या गया है? राज्‍य सरकार राज ठाकरे के बयान को बर्दाश्‍त कैसे कर रही है? नीतीश ने कहा कि कांग्रेस की राज्‍य सरकार ने अपनी गवर्नेंस को आउटसोर्स कर दिया है। यह उनके लिये शर्म की बात है कि कोई आदमी उनकी तरफ से ऐसा बयान दे रहा है।

नीतीश कुमार ने कड़े तेवर में कहा कि अभी किसी की इतनी हैसियत नहीं हुई है जो हमारी अस्मिता को चुनौती दे। उन्‍होंने कहा कि बिहार के डीजीपी ने मुंबई पुलिस कमिश्‍नर को पत्र लिखा है और कहा है कि महाराष्‍ट्र पुलिस जिस तरह से काम कर रही है वो गलत है और ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस को स्थानीय पुलिस को जानकारी दे कर उसकी इजाजत से गिरफ्तार करना चाहिए था। नीतीश के इस बयान के बाद से राज ठाकरे भड़क गये हैं और उन्‍होंने कहा है कि अगर मुंबई पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई तो वो बिहारिंयों को घुसपैठ करार देकर मुंबई से खदेड़ देंगे।

मालूम हो कि अभी मंगलवार की शाम मनसे कार्यकताओं ने ठाणे के एक सिनेमा हॉल में जमकर गुंडागर्दी दिखाई। हॉल में फिल्‍म देख रहे उत्‍तर भारतीयों के साथ जमकर मारपीट की। एमएनएस कार्यकर्ताओं ने हॉल में तोड़फोड़ की और फिल्‍म के पोस्‍टर फाड़ दिये। सूत्रों ने बताया कि हॉल में एक बिहारी सौ पर भारी फिल्‍म चल रही थी कि अचानक एमएनएस कार्यकर्ता आ गये और मारपीट शुरु कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+