'खुला सांड है कांग्रेस का महासचिव'

बाबा रामदेव ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा, 'कांग्रेस को ऐसे महासचिवों की लगाम कसनी चाहिए जो सांड की तरह खुले छोड़ दिए गए हैं।
उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ता भी उसी अंदाज में 'आदरणीय सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी' को जवाब देने लगें तो फिर कांग्रेसी मुंह छिपाते फिरेंगे। साथ ही बाबा ने यह भी कहा कि उनके कार्यकर्चाओं को कांग्रेस पार्टी पैसे देकर ललचा रही है लेकिन वो जो भी चाहे कर ले वो सफल नहीं होगी।
गौरतलब है कि इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक बाबा रामदेव का ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ कारोबारिक गतिविधियों में लगा है। इसी कारण उसका रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है, इस बात के लिए बाबा को करीब 35 करोड़ का नोटिस भी भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications