झारखंड: विधानसभा में कुर्ता फाड़कर किया विरोध

रांची। एक तरफ देश में कोयला घोटाले को लेकर घमासान मचा हुआ है, तो दूसरी तरफ झारखंड विधानसभा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का एक नया तरीका सामने आया है। अर्जुन मुंडा सरकार से नाराज झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएस) के एक विधायक ने सदन के भीतर अपना कुर्ता फाड़कर विरोध जताया।

सरकार की विस्‍थापन नीति से जेवीएस विधायक समरेश सिंह इस कदर नाराज हुए कि उन्‍होंने भरी सदन में अपना कुर्ता की फाड़ डाला। बाकी विधायकों ने जमकर हंगामा किया जिसके कारण बैठक को स्‍थगित करना पड़ा। सुबह लगभग 11 बजे बैठक शुरू होते ही विपक्षी झारखंड विकास मार्चा प्रजातांत्रिक, कांग्रेस और राजद के विधायकों ने अपनी मांग को लेकर शोरगुल और नारेबाजी शुरू कर दी।

विपक्षी दल राज्‍य में कार्यरत अर्धशिक्षण कर्मचारियों को नियमित करने, विस्‍थापित लोगों की समस्‍याओं पर विचार करने और रांची के बाहरी इलाके में स्थित नागरी गांव के लोगों की अधिग्रहित की गई भूमि उन्‍हें लौटाने समेत कई मांगों को लेकर हंगामा कर रहे थे। विधायक समरेश सिंह और प्रदीप यादव के नेतृत्‍व में अध्‍यक्ष के सामने जाकर नारेबाजी कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+