कोयला घोटाला: भारी हंगामे के बीच पास कराए 3 बिल

coal scam
नई दिल्‍ली। कोयला ब्‍लॉक आवंटन पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्‍तीफे की मांग सोमवार को भी जारी है। भारी हंगामे के बीच संसद की कार्यवाही शुरू हुई। इस बीच लोकसभा में तीन अहम बिल पास करा लिए गए, और हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि कल से सीबीआई की टीम छत्‍तीसगढ़ में होगी। कोयला घोटाले पर अब सीबीआई की जांच तेज हो गई है।

सीबीआई कंपनी अधिकारियों से पूछ-ताछ करेगी। रायपुर रायगढ़ में सीबीआई पूछ-ताछ करेगी। कोयला घोटाले पर अब तक की जांच को लेकर सीवीसी को आज सीबीआई् रिपोर्ट देगी। अब छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह इस मामले में फंसते नजर आ रहे है। वह चीख-चीखकर कह रहे है कि उन्‍होंने कोयला ब्‍लॉक आवंटन पर किसी के लिए सिफारिश नहीं की। ऐसा बताया जा रहा है कि रमन सिह ने कोयला आवंटन के समय 34 लोगों के लिए सिफारिश की थी।

भाजपा के भारी विरोध के कारण सोमवार को भी संसद की कार्रवाई 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई थी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा ने प्रधानमंत्री के इस्‍तीफ की मांग कर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके कारण कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी। आशंका है कि अगर कोयला आवंटन की जांच और आवंटन रद्द कर दिया जाएगा तो भाजपा पीएम के इस्‍तीफे की मांग को छोड़ सकती है।

कोयला आवंटन पर बने इंटर-मिनिस्‍टीरियल समूह के लोग आज बैठक करके 60 कोल ब्‍लॉक की स्थिति के बारे में समीक्षा करेंगे। यह वह कोल ब्‍लॉक है जिनका समय रहते सरकारी और निजी कंपनियां विकास नहीं कर पाई है। इस समूह की अध्‍यक्षता कोयला विभाग के अतिरिक्‍त सचिव जोहरा चटर्जी कर रहे हैं। इस मामले पर कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने भी 15 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। कोल घोटाले पर भाजपा ने अब तक मानूसन सत्र चलने नहीं दिया है, अब देखना यह है कि संसद इस मामले पर कब तक स्‍थगित होती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+