'किरण बेदी ने कहा भाजपा से तालतेल बिठाये अन्ना पार्टी'

अन्ना पार्टी के बनने से पहले ही विचारों को लेकर उसमें दरार पड़ चुकी है, इस बात का खुलासा अरविंद केजरीवाल के एक इंटरव्यू में हुआ। एक टीवी चैनल को दिये गये साक्षात्कार में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी टीम 2 अक्तूबर को अपनी पार्टी लॉन्च करेंगे। टीम का नाम अभी तय नहीं हुआ है और यह भी तय नहीं हुआ है कि पार्टी को किसका राजनीतिक समर्थन मिलेगा।
इसी राजनीतिक समर्थन पर केजरीवाल ने बताया कि जंतर-मंतर से संसद भवन तक प्रदर्शन के पहले किरण बेदी ने कहा था कि अन्ना पार्टी राजनीतिक मजबूती पाने के लिये भाजपा के साथ गठजोड़ करे तो बेहतर होगा। इस बात के लिये टीम के अन्य सदस्य राजी नहीं हुए। यही कारण था कि नितिन गडकरी के घर के बाहर प्रदर्शन की बात आने पर उस दिन किरण बेदी प्रदर्शन में नहीं आयीं।
केजरीवाल ने कहा कि उनकी टीम की नजर में अब किसी भी राजनीतिक दल से गठजोड़ करना सही तरीका नहीं होगा, क्योंकि जनता के मन में अन्ना पार्टी के प्रति विश्वास बन चुका है।
खैर अब देखना यह है कि टीम अन्ना कितनी मजबूती के साथ चुनाव लड़ती है, हालांकि जनता की बात करें तो उसे पूरा विश्वास है कि इस पार्टी को जरूर सफलता हासिल करेगी।












Click it and Unblock the Notifications