शराब तस्कर ने एएसआइ को कार से कुचला

अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में एएसआइ बलबीर सिंह ने लाडवा थाने में मामला दर्ज कराया है। बलबीर ने बताया कि लाडवा थाने में कार्यरत एएसआइ धर्मपाल उसकी अगुवाई में बुधवार देर रात लाडवा-रादौर मार्ग पर खुखनी मोड़ के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहा था।
लाडवा की तरफ से आ रही इंडिका कार को रुकने का इशारा किया तो भागने की फिराक में शराब तस्कर रामकुमार ने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उस पर कार चढ़ा दी। इससे धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे कार चालक रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसआइ करनाल के सुलतानपुर गांव का रहने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications