सब इंस्पेक्टर ने चौकीदार के बेटे से किया दुराचार

ध्यान देने वाली बात यह है कि लड़का कोई और थाने पर ही तैनात चौकीदार का बेटा था। लड़के से दुष्कर्म की शिकायत पर आला अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने आनन-फानन में उप निरीक्षण की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए।
सीतापुर के पिसंवा इलाके में तैनात सब इंस्पेक्टर बीपी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने विभाग के ही चौकीदार के बेटे के साथ आप्रकृतिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार पिसंवा थाने में मथुरा प्रसाद चौकीदारी करता था। मथुरा प्रसाद किसी कारणवश कल डयूटी पर नहीं आया।
मथुरा प्रसाद ने अपने बेटे जोगिन्दर को थाने की चौकीदारी का जिम्मा सौंपते हुए उसे भेज दिया। जोगिन्दर चौकीदारी कर रहा था और थाने पर किनारे बैठा हुआ था। उस वक्त थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बीपी सिंह आ गए। उन्होंने देखा कि जोगिन्दर वहां अकेले बैठा हुआ है। उन्होंने उसे अपने कमरे में बुलाया और जबरन उसके साथ आप्रकृतिक दुराचार किया।
सवेरा होते ही जोगिन्दर ने आपबीती पिता मथुरा प्रसाद को बतायी जिसके बाद मामला फैल गया और मथुरा प्रसाद ने इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी। आला अधिकारियों ने तत्काल एक्शन लेते हुए सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किए जाने के आदेश दे दिए। श्री सिंह को जोगिन्दर के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि अब घटना का फैसला न्यायालय में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications