विधायकों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

Bus
चंडीगढ़। लग्जरी व महंगी गाडिय़ों में काफिलों के साथ सफर करने के आदि हरियाणा के विधायकों व पूर्व विधायकों के लिए हरियाणा राज्य की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके अलावा एसी व डिलक्‍स बसों में भी छूट प्रदान की गई है।

सरकार का यह संशोधित विधेयक कागजों में तो दर्ज हो जाएगा लेकिन क्या महंगी गाडिय़ों में घूमने के आदि हमारे माननीय बसों में सफर करेंगे यह बात तो हास्यपद है।

वर्तमान स्थिति देखें तो राज्‍य के विधायक जब चलते हैं, तो उनके काफिले में कम से कम दो से तीन चौपहिया वाहन होते हैं। कम से कम एक एसयूवी इसमें शामिल रहती है। अब एसयूवी में चलने वाले माननीय राज्‍य की साधारण बसों में कैसे सफर करेंगे यह तो वही जानें, लेकिन जनता को जरा भी यकीन नहीं है कि वे इस सेवा का लाठा उठायेंगे।

वैसे हरियाणा विधान सभा में सोमवार को पांच विधेयक पारित किए जिनमें गए जिनमें हरियाणा विधान सभा के सदस्यों तथा भूतपर्वू सदस्यों को वातानुक लित वाहनों में यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा विधान सभा (सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन) संशोधन विधेयक, 2012 पारित किया गया।

इसके अलावा हरियाणा निजी तकनीकी शिक्षा संस्था (प्रवेश तथा शुल्क विनियमन) विधेयक, 2012, हरियाणा शैक्षणिक संस्था में रैगिंग प्रतिषेध विधेयक, 2012, हरियाणा श्री दुर्गा माता पूजा स्थल विधेयक, 2012 व हरियाणा राज्य महिला आयोग विधेयक, 2012 भी पारित किए गए।

सवाल आपसे- क्‍या आपको लगता है कि आपके क्षेत्र के विधायक लग्‍जरी वाहन छोड़ कर बसों में सफर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+