भोपाल में सीएम आवास पर प्रदर्शन करेंगे केजरीवाल

Arvind Kejriwal to protest in Bhopal
नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने मध्‍य प्रदेश सरकार के खिलाफ भी आंदोलन की तैयारी कर ली है। इसके तहत जल्‍द ही वो अपने साथियों के साथ भोपाल में मंगलवार को प्रदर्शन करेंगे। वो भी मुख्‍यमंत्री आवास के बाहर।

केजरीवाल ने कहा है कि अब देश में विपक्ष जैसा कुछ नहीं बचा है, इसलिये सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपा भी भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा देने में बराबर से भागीदार है। भोपाल के मुख्‍यमंत्री द्वारा घोटाले का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने रविवार को जमकर पीटा। पांच महिलाओं समेत 24 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया। इस पर केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस और एमपी में भाजपा में अब कोई अंतर नहीं रह गया है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि हम इसका विरोध करते हैं और अगला प्रदर्शन सीएम के आवास के बाहर ही होगा। जनता इन सब बातों को कबतक बर्दाश्‍त करती रहेगी। अब हर राज्‍य में क्रांति आयेगी। पुलिस और सरकार की तानाशाही अब देश में कतई बर्दाश्‍त नहीं की जायेगी। यदि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन करना अपराध है, तो मंगलवार को मैं फिर से वही अपराध करूंगा और मुख्‍यमंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठूंगा।

ट्विटर के माध्‍यम से केजरीवाल ने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दल अब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। अन्‍ना के नेतृत्‍व में जो भी पार्टी बनेगी वह नियमों के आधार पर बनेगी और देश में एक नई क्रांति लेकर आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+