कोल ब्लॉक आवंटन में कांग्रेस को मिला मोटा माल: सुषमा
कोल
ब्लॉक आवंटन को लेकर सियासी जंग जारी है। प्रधानमंत्री के बयानों की हर तरफ राजनीतिक स्तर पर कड़ी आलोचना की जा रही है। ऐसे में भाजपा प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि कोयला आवंटन में हुए घोटाले में सरकार और कांग्रेस पार्टी दोनों शामिल हैं। भाजपा ने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कोयला घोटाले में सीधे तौर पर दोषी है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। आज दिल्ली में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में लोकसभा और राज्यसभा की नेता सुषमा स्वराज व अरूण जेटली ने कोल आवंटन को लेकर बनाई गई सरकारी नीति पर सवाल उठाए। जेटली ने कहा कि यदि जीडीपी ग्रोथ और बिजली बढ़ाने के लिए कोल ब्लॉक का अधिक आवंटन किया गया तो फिर विकास कहां हुआ? id="toptextpromo">प्रधानमंत्री
के इस बयान "हजारो जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी, न जाने कितने सवालों की आबरु रखी" का जवाब देते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि "जब आदमी सवालों के जवाब से खुद बेआबरु होने का खतरा रहता है तो आदमी चुप रहता है"। सुषमा स्वराज ने कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन का मुनाफा कांग्रेस के खाते में गया और इसके लिये उन्हें मोटा माल अलग से मिला था। सुषमा स्वराज ने कहा कि यदि इसकी निष्पक्ष जांच की जाए तो यूपीए सरकार के साथ-साथ कांग्रेस भी कठघरे में होगी। सुषमा स्वाराज ने यूपीए सरकार के दौरान आवंटित किए गए सभी कोल ब्लॉक आवंटन को रद करने की मांग की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
अरूण जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिम्मेदारी लेने की बात कही लेकिन दोष दूसरे पर मढ़ दिया। सच तो यह है कि कोल ब्लॉक बांटने से कोई विकास नहीं हुआ। बस एक कोयला नीति बनाने में कई साल लगा दिया गया। यह सरासर आम लोगों के साथ धोखा है। इससे पहले कोयला ब्लॉक आवंटन में 1.86 लाख करोड़ रुपये नुकसान पर विपक्ष ने संसद में हंगामा जारी रखा। प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे भाजपा और अन्य दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।











Click it and Unblock the Notifications