सुबह 6 बजे से हंगामा करने के बाद घर गये केजरीवाल

Kejriwal protest
नई दिल्‍ली। कोयला घोटाले के खिलाफ सुबह 6 बजे से निकले अरिवंद केजरीवाल आखिरकार अपने घर को निकल गये।

सुबह से निकली टीम केजरीवाल और उनके समर्थकों ने मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और नितिन गडकरी के आवासों के बाहर बैरीकेडिंग तोड़ कर धावा बोल दिया है। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिये पुलिस को खासी मशक्‍कत करनी पड़ रही है।

सुबह सैंकड़ों की संख्‍या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर एकत्र हुए और अलग-अलग गुटों में संसद भवन, प्रधानमंत्री आवास, सोनिया गांधी आवास और गडकरी के आवास की ओर कूच कर दिया। पुलिस के भारी सुरक्षा इंतजाम के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने बैरीकेडिंग तोड़ कर प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गये। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर लेट गये और पुलिस को कुछ जगहों पर बल प्रयोग भी करना पड़ा। जरूर पढ़ें- मैं अन्‍ना नहीं अब मैं केजरीवाल हूं।

3:35 बजे। अरविंद केजरीवाल ने 10 जनपथ के पास मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अब वो घर जा रहे हैं। उन्‍हें जो करना था वो कर दिया। साथ ही उन्‍होंने मौके पर मौजूद लोगों से भी घर वापस जाने की अपील की।

2:30 बजे। पुलिस जिस बस में केजरीवाल को ले जा रही थी, कार्यकर्ताओं ने उस बस की हवाल निकाल दी।

2:00 बजे। 10 जनपथ पर सोनिया गांधी के आवास की ओर आगे बढ़ रहे अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर बस में डाल दिया है।

1:57 बजे। 10 जनपथ की ओर बढ़ रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये, लेकिन फिर भी समर्थक जमीन पर लेटे हुए हैं। यह सब कुछ हो रहा है देश के सबसे संवेदनशील इलाके पर।

1:45 बजे। प्रधानमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। साथ ही वॉटरकैनन से पानी की बौछारें डालनी शुरू कर दीं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

1:30 बजे। अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि उनके आंदोलन ने अब क्रांति का रूप ले लिया है। लोग जो घर के अंदर हैं वो मजबूरी वश बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, लेकिन हर कोई भ्रष्‍टाचार से त्रस्‍त है। जो भी लोग इस समय प्रदर्शन कर रहे हैं, ये असल में उन्‍हीं लोगों का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं।

1:15 बजे। दिल्‍ली पुलिस के सुरक्षा इंतजामों को धता बताते हुए सैंकड़ों कार्यकर्ता हाई सिक्‍योरिटी ज़ोन में घुस गये। इस दौरान कई महिलाएं जमीन पर लेट गईं, जिन्‍हें हटाने के लिये महिला पुलिस पहुंची।

1 बजे- कार्यकर्ताओं का एक जत्‍था प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ा और बैरीक‍ेडिंग तोड़ कर पीएम आवास के अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान तीन लड़कियां आवास परिसर के अंदर घुस भी गई, जिन्‍हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

12:45 बजे। देखते ही देखते कार्यकर्ता राजपथ पर आ गये और राष्‍ट्रपति भवन की ओर बढ़ गये। अलग-अलग मार्गों पर सैंकड़ों कार्यकर्ता पुलिस के लिये मुसीबत बन गये।

12:30 बजे। एक पीएम कार्यालय के पास पहुंचा और यहां भी बैरीकेडिंग तोड़ दी। यहां पर भी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

12 बजे। सैंकड़ों की संख्‍या में कार्यकर्ता जंतर-मंतर से निकले और संसद भवन की ओर बढ़े। अलग-अलग जत्‍थे में ये लोग निकले और अलग-अलग दिशाओं में निकल गये।

जरूर पढ़ें- गीतिका की मौत बने गोपाल कांडा के कारनामे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+