कांग्रेस ने कांडा से पल्ला झाड़ा, समर्थकों पर हमला

गोपाल कांडा पर गीतिका मुसीबत बनकर क्या आई हरियाणा कांग्रेस पार्टी में दामाद की तरह कहे जाने वाले गोपाल कांडा को पार्टी अब अपना सदस्य तक कहने को तैयार नहीं है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौ. फूलचंद मुलाना ने कहा कि पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा कांग्रेसी नहीं हैं। उनका कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। कांडा जिस मामले में आरोपी हैं, उससे कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। (पढ़ें- गोपाल कांडा के 3 जहाजों के लिये 60 एयरहोस्टेस)।
वे शनिवार को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा को लेकर विपक्ष जो आरोप पार्टी पर लगा रहा है, वे बेबुनियाद हैं। यह कांडा का निजी मामला है, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा वे यहां प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुआयना करने आए हैं। वे देखना चाहते हैं कि इस संबंध में जनहित, समाज उत्थान और गरीबों के लिए कितने कार्य किए गए हैं।
उन्होंने पंचायत भवन में हाई पावर कमेटी की बैठक में अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यालय से निकल कर अपने विभाग से संबंधित कार्यों की मानिटरिंग करें ताकि उन्हें अपने विभाग की योजनाओं की सही स्थिति मालूम हो सके। इस दौरान डीसी विजयसिंह दहिया, फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीआर ओझा, प्रीतम सिंह पजोखरा, रणबीर सिंह आर्य, हुशियारीलाल शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्रपाल राणा, एडीसी डॉ. सुलतान सिंह , एसडीएम यशपाल यादव, हथीन के एसडीएम विराट आदि मौजूद थे।
कांडा समर्थकों पर हमला
सिरसा अनाज मंडी में शनिवा को सरेआम एक जीप में सवार होकर आए बदमाशों ने कांडा समर्थक एक नेता पर वेसबॉल के बल्लों से हमला बोल दिया और उसके हाथ-पैर तोड़ डाले। जब तक दुकान में बैठे अन्य लोग उन्हें पहचानते और पकडऩे का प्रयास करते तब तक हमलावर जीप में सवार होकर फरार हो गए थे।
इस जानलेवा हमले में बूरी तरह घायल हुए इनेलो छोड़कर कांडा की शरण में आने वाले रामकुमार खैरेकां ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह आज सुबह 10 बजे के करीब अनाजमंडी स्थित अपनी दुकान विजय ट्रेडिंग कम्पनी में बेटे विजय के पास बैठा बातचीत कर रहा था। अचानक एक महिन्द्रा जीप में सवार कारीब 30 से 35 वर्ष की उम्र के 5 अज्ञात लोग हाथ में वेसबॉल के बल्ले लेकर आए और उस पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक वे लोग हमला कर के फरार हो गए। (पढ़ें- गोरी चमड़ी और गर्म गोश्त का दीवाना है कांडा)।
हमले का शिकार हुए रामकुमार खैरेकां के बेटे विजय ने हमला करके भाग रहे लोगों पर अपनी लाईसेंसी पिस्तौल से फायर भी किया था, परन्तु वे भागने में सफल हो गए। विजय ने बताया कि उसने अपने घायल पड़े पिता को उठाया और सामान्य अस्पताल पहुंचाया है। इस हमले में विजय के भी उगंली पर चोट आई है। हमले का शिकार हुए रामकुमार खैरेकां ने पुलिस को दिए अपने ब्यान में बताया कि उस पर हुआ हमला राजनीतिक दुश्मनी से संबंधित है, जो इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला व प्रदीप गोदारा ने करवाया है। खैरेकां ने बताया कि उस पर कई दिनों से इनेलो के ये लोग हमला करने की योजना तैयार कर रहे थे। खैरेकां ने बताया की हमला करने आए ये अज्ञात 5 लोग अभय सिंह चौटाला के ही हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications