कांडा के 3 जहाजों के लिये 60 सुंदर एयरहोस्टेस

गीतिका की मौत के जिम्मेदार कांडा ने किस-किस लड़की से करीबियां बढ़ायीं यह तो जल्द ही पुलिस पता लगा ही लेगी, लेकिन सवाल यह उठता है कि एमडीएलआर एयरलाइंस कंपनी 2009 से बंद पड़ी है, उसके बावजूद कंपनी में 60 एयर होस्टेस काम करती रहीं। रही बात गीतिका की तो वह पहले एयर होस्टेस बनी और फिर देखते ही देखते उसे एमडीएलआर कंपनी की डायरेक्टर बन गई।
अगर कांडा के करीबियों की मानें तो उसे गोरी लड़कियां हमेशा से पसंद थीं और वो उनका दीवाना था। मॉडल नूपुर की मानें तो वह गोरी चमड़ी, गर्म गोश्त का दीवाना था। (क्लिक करें और पढ़ें खबर विस्तार से)।
कांडा की इस फितरत के दुनिया के सामने आते ही पूरा समाज व पूरा हरियाणा उनके खिलाफ हो गया है। शनिवार को प्रदर्शन कर रहे इनेलो के सदस्य दिगविजय चौटाला ने कहा कि इस बात का भी पता लगाया जाए कि हवाई चप्पल की दुकान चलाने वाला कांडा हवाई जहाज कम्पनी का मालिक कैसे बन गया। गोपाल कांडा को घर का खाना, लग्जरी गाड़ी व अन्य सुविधाएं देने के पीछे कोई राजनैतिक हाथ होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
हाल ही में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले इनेलो के दिनेश डागर, शैम्पी फोगाट, प्रदेष अध्यक्ष सुरेश खत्री, जिला अध्यक्ष अमित ठाकरान, कृष्ण डागर, ललित खन्ना, कुनाल, कुलदीप नारा, जसविन्द्र खैरा, हर्श बामल, अमित बूरा, हरप्रीत साहूवाला, अनिल जन्देड़ी व इनसो के अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि वो कांडा के खिलाफ जल्द एक बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। अपने दोस्तों को बतायें अपनी पसंद।












Click it and Unblock the Notifications