दिग्विजय का ट्विटर वार आरएसएस यानी 'रूरल स्वदेशी संडास'

उसके कुछ समय बाद उन्होंने फिर से ट्वीट किया कि क्या जयराम रमेश मेरे पहले वाले ट्वीट पर ध्यान देंगे। इसके साथ ही उन्होंने मांफी वाले अंदाज में कहा कि मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं, जिन्हें मेरे पिछले ट्वीट में किसी तरह का कटाक्ष दिख रहा है। कुछ देर बाद फिर उन्होंने ट्वीट किया कि मैं सहमत हूं कि शहरों में भी इस तरह के इंतेजाम होने चाहिए। इसलिए इसे राष्ट्रीय स्वच्छ शौचालय (RSS) कहना ठीक होगा।
उसके बाद फिर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि जो लोग राष्ट्रीय स्वच्छ शौचालय के संक्षिप्त रूप (RSS) का कोई और मतलब निकाल रहे हैं, उनकी अपनी सोच में ही कमी है। अब देखना यह है कि दिग्विजय के इस ट्वीट पर भाजपा और संघ की ओर से क्या जवाब आता है। खैर वार तो तीखा किया गया है, तो जवाब भी तीखा आएगा ही।
इसके साथ ही कोयला घोटाले को मुद्दा बनाकर भाजपा संसदों की कार्यवाही को रोकने की निंदा करते हुए सिंह ने कहा कि अगर भाजपा के सांसद सामूहिक तौर पर इस्तीफा देना चाहते हैं तो वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस्तीफा देने की चुनौती देने की कोई जरूरत नहीं उनको तो इस्तीफा दे ही देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिर खाली सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे और खराब से खराब स्थिति में भी कांग्रेस उन सीटों में से 20-30 सीट तो जीत ही लेगी।










Click it and Unblock the Notifications